केंद्र सरकार ने वापस लिए तीनों Agricultural laws, पीएम Narendra Modi ने की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। कोरोना काल में पीएम मोदी का यह 11वां संबोधन रहा। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुरुनानक देव की जयंती से की। उन्होंने देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिस कारण मैं किसान भाइयों को समझा नहीं पाया। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जो विरोध हो रहा है उसे देखते हुए आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करता हूं और तीनों कानून वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में संसद सत्र शुरू होने जा रहा है उसमें कानूनों को वापस लिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुपरब के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन ने इसकी घोषणा की,केंद्र सरकार ने वापस लिए तीनों Agricultural laws। इसी के साथ 14 महीनों से चला आ रहा किसान आंदोलन समाप्त होने की राह साफ हो गई है। आंदोलनरत किसानों की भी यही मांग थी। अब दिल्ली की सीमा पर एक साल से ज्यादा समय से जमे किसानों के तंबू भी अब शायद जल्दी ही हटा लिए जाएंगे।
#update आज मैं आपको और पूरे देश को बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करने का फ़ैसला किया है। मैं सभी आंदोलन किसान साथियों से आग्रह कर रहा हूं कि अब आप अपने-अपने घर और खेतों की तरफ़ लौटें: @narendramodi pic.twitter.com/LJP3EsxN2Q
— News & Features Network (@mzn_news) November 19, 2021
5 जून 2020: भारत सरकार ने तीन कृषि विधेयकों को संसद के पटल पर रखा था।
14 सितंबर 2020: संसद में अध्यादेश पेश किया गया।
17 सितंबर 2020: अध्यादेश को लोकसभा से मंजूरी मिली।
20 सितंबर 2020: राज्यसभा में भी यह ध्वनिमत से पारित हो गया।
24 सितंबर 2020: पंजाब के किसानों ने तीन दिन के लिए रेल रोको आंदोलन किया।
25 सितंबर 2020: देशभर के किसानों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन शुरू किया।
27 सितंबर 2020: कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली और इसे गजट में प्रकाशित किया गया।
25 नवंबर 2020: राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया गया। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया।
26 नवंबर 2020: दिल्ली आ रहे किसानों को अंबाला में रोकने का प्रयास किया गया। बात नहीं बनी और दिल्ली पुलिस ने संगठनों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी।
28 नवंबर 2020: गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीमाओं को खाली करने के बदले किसानों को बातचीत का निमंत्रण दिया।
29 नवंबर 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इन कानूनों और अपनी सरकार को कृषि व किसान हितैषी बताया।
3 दिसंबर 2020: पहली बार सरकार और किसानों के बीच बैठक हुई, पर बेनतीजा रही।
5 दिसंबर 2020: दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही।
8 दिसंबर 2020: किसानों ने भारत बंद का आयोजन किया।
11 दिसंबर 2020: भारतीय किसान यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में तीनों कृषि कानूनों को चुनौती दी।
13 दिसंबर 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किसान आंदोलन के पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग की साजिश होने की बात कही।
21 दिसंबर 2020: किसानों ने एक दिन की भूख हड़ताल की।
30 दिसंबर 2020: छह बार की बैठक के बाद सरकार ने तय किया कि पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
4 जनवरी 2021: सातवें दौर की बातचीत बेनतीजा रही।
7 जनवरी 2021: कृषि कानूनों के विरोध में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
11 जनवरी 2021: किसान आंदोलन की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जो मामले को सुलझाए।
12 जनवरी 2021: अदालत ने तीनों कानूनों पर रोक लगाई।
26 जनवरी 2021: गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई। रैली ने दोपहर तक विकृत रूप ले लिया था।
28 जनवरी 2021: प्रशासन द्वारा दिल्ली की गाजीपुर बॉर्डर को खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
4 फरवरी 2021: केंद्र सरकार ने आंदोलन उकसाने वाले कुछ सेलिब्रिटी के व्यवहार को गैर जिम्मेदाराना कहा। इसमें इंटरनेशनल पॉप गायिका रिहाना, पर्यावरण के लिए काम करने वाली ग्रेट थनबर्ग और वकील मीना हैरिस का नाम भी शामिल था।
5 फरवरी 2021: टूलकिट मामले का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ आपराधिक साजिश और देशद्रोह का मामला दर्ज किया।
6 फरवरी 2021: आंदोलनरत किसानों ने देशभर में चक्काजाम किया।
9 फरवरी 2021: गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में हिंसा बढ़ाने के आरोप में पंजाबी अभिनेता दीप सिंधु को गिरफ्तार किया गया।
14 फरवरी 2021: दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि को टूलकिट मामले में गिरफ्तार किया।
18 फरवरी 2021: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन किया।
23 फरवरी 2021: दिल्ली के सत्र न्यायालय द्वारा दिशा रवि को जमानत दी गई।
02 मार्च 2021: चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में लिया।
06 मार्च 2021: दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हुए।
जुलाई 2021: लगभग 200 आंदोलनकारी किसानों ने किसान संसद का आयोजन कर मानसून सत्र की बैठक की।
28 अगस्त 2021: करनाल में किसानों के प्रदर्शन को पुलिस ने रोक और खदेड़ा। किसानों पर हुए तथाकथित लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया और आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के निलंबन की मांग की।
15 सितंबर 2021: दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में लाल किला में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया गया।
03 अक्टूबर 2021: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई। इस मामले में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर कानूनी हिरासत में भेजा गया है।
पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा।
पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्डतोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए। छोटे किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत की हित में नए कानून लाए हैं। छोटे किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यहां वह कई विकासकार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे।

