Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व मे महावीर चौक स्थित भाकियू जिला कार्यालय पर एकत्रित भाकियू कायकर्ता एक जूलूस के रूप मे कचहरी पहुंंचे। इससे पूर्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक प्रदर्शन कर कचहरी मे धरना प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओ ने बकाया गन्ना भुगतान व किसानो से जुडी कुछ अन्य समस्याओं के सम्बन्ध मे कचहरी मे प्रदर्शन किया।

भाकियू का कहना है कि गन्ना किसानो का बुढाना चीनी मिल पर करीब 65 करोड रूपया बकाया है। जिसके भुगतान की मांग को लेकर बीते दिनो बुढाना मे भाकियू ने 12 दिनो तक धरना प्रदर्शन भी किया था। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान मिल प्रशासन ने 31 दिसम्बर 2019 तक बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नही हो सका।

जिससे गन्ना किसानो को काफी परेशानी हो रही है तथा उन्हे पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने मे भी कठिनाई हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =