उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM दिनेश शर्मा का बयान- बोर्ड परीक्षा से पहले खत्म हो जाएंगे पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव 2021 को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने रायबरेली में कहा कि 24 अप्रैल से पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव खत्म हो जाएंगे.

दिनेश शर्मा से पूछा था कि बोर्ड परीक्षाओं और पंचायत चुनाव की तिथियां ओवरलैप होने की स्थिति में क्या बोर्ड परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी. इसके जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव के खत्म होने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी.

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं. ऐसे में 24 अप्रैल से पहले ही प्रदेश में पंचायत चुनाव खत्म कर लिए जाएंगे. 24 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव खत्म करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. इसके अलावा भी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित करना पड़ता होता है.

ऐसा माना जाता है कि चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के पास कम से कम 40 दिन का समय होना चाहिए. 2015 में हुए पंचायत चुनाव या इससे पहले हुए पंचायत चुनाव में कम से कम 36 से 37 दिन लगे हैं.

जाहिर है कि इस साल भी कितनी भी जल्दी की जाए तो कम से कम इतना समय तो लगेगा ही. ऐसे में निर्वाचन आयोग के अफसर ऐसी चुनावी समय सारणी बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, जिससे बिना बोर्ड परीक्षाओं के टाले चुनाव करा लिए जाए.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *