संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मौसमी सब्जी की आवक बढ़ने के बावजूद भी नहीं घट रहे हैं सब्जी के दाम उतार-चढ़ाव का दौर जारी

पुरकाजी। कस्बे में सब्जियों के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं जबकि सब्जी की आवक दिन पर दिन बढ़ती जा रही है फिर भी सब्जियों के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं

सब्जियों पर महंगाई की मार इस कदर पड़ रही है कि गरीब आदमी के लिए तो क्या मध्यम वर्ग के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो रहा है

कोविड-19 के चलते एक तरफ तो बेरोजगारी की मार दूसरी ओर सब्जियों की महंगाई की मार से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सब्जी का स्वाद मुश्किल होता जा रहा है

कहने को तो वर्षा ऋतु का मौसम है लेकिन काफी दिनों से वर्षा ना होने और मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद भी ना जाने सब्जियों के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे है

जबकि बीते मार्च से मई लॉक डाउन के दौरान सब्जियों के भाव लगभग आज के भाव से आधा थे परंतु सितंबर का महीना अंतिम चरण पर है तथा मोसमी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है

फिर भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं मात्र सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन बहुत ज्यादा महंगी सब्जियां गरीब आदमी के लिए तू क्या मध्यम वर्ग के लिए भी खरीदना मुश्किल हो रहा है

क्योंकि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेरोजगारी के चलते विशेषकर मध्यमवर्ग के लोगों की आमदनी घट गई है

जबकि रोजमर्रा की खाद्य वस्तुएं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि अधिकतर सब्जियां भी अभी तक घ्40 प्रति किलोग्राम से कम नहीं बिक रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =