वैश्विक

ईडी की कार्रवाई: एसआरएस समूह की 2,500 करोड़ की संपत्तियां जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा के एसआरएस समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने समूह की 2,500 करोड़ रुपये की चल अचल  संपत्तियां जब्त की हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि ‘एसआरएस समूह, उसके प्रवर्तकों, परिवार के सदस्यों और सहायक कंपनियों की चल और अचल संपत्तियां मसलन जमीन, रियल एस्टेट परियोजनाएं, वाणिज्यिक परियोजनाएं, आवासीय इकाइयां, सिनेमा हॉल और बैंक में मियादी जमा को जब्त किया गया है।

ईडी के आंकलन के मुताबिक इन संपत्तियों का कुल मूल्य 2,510.82 करोड़ रुपये है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है।एसआरएस समूह और उसके प्रवर्तकों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी रियल एस्टेट इकाइयों  दुकानों, प्लॉट, फ्लैट और अपार्टमेंट में निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =