Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम व एसएसपी ने किया धार्मिक स्थलो का निरीक्षण: ईद-उल-अजहा का त्यौहार सौहार्द के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जै० व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ईद-उल-अजहा के पर्व के दृष्टिगत जनपदीय क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भृमण कर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से कोविड गाइडलाइन का पालन करने व घऱ पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की गयी।

डयूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद मे ईद-उल-अजहा का पर्व शांन्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ। डीएम-एसएसपी ने ईद-उल-अजहा के पर्व के दृष्टिगत जनपदीय क्षेत्र मे भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का निरीचण किया तथा डयूटी पर लगे पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाये रखनने के लिए निर्देशित किया।

ईद-उल-अजहा के पर्व के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई थी। त्यौहार के मददेनजर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगर मे विभिन्न स्थानो खास तौर पर मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो मे सफाई,कली छिडकाव आदि की विशेष व्यवस्था की गई।

वैश्विक आपदा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आज अधिकतर सभी व्यक्तियों ने अपने घर पर ही ईद की नमाज अदा की। कोविड के कारण त्यौहार के दौरान सोशल डिस्टैंस एवं कोविड के नियमों का अनुपालन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =