Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड: अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड, दो गिरफ्तार

बुढाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा जंगल ग्राम विज्ञाना से बाद पुलिस मुठभेड अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए ०२ शातिर अवैध शस्त्र तश्कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार बरामद किये हैं।जानकारी के अनुसार बुढाना थाना प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव विज्ञाना के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर अवैध हथियार बना रहे दो लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की और मुठभेड के बाद दोनों लोगों को दबोच लिया।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार किये गये लोगों ने अपने नाम आसिफ पुत्र युसुफ निवासी ग्राम जौला, थाना बुढाना व अहसान पुत्र मिन्नू निवासी मौहल्ला नई बस्ती, कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताये। पुलिस ने जब फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां से पांच तमंचे ३१५ बोर, तीन अधबने तमंचे ३१५ बोर, पांच मसकट १२ बोर, १७ नाल १२ बोर, ११ नाल ३१५ बोर, ड्रिल मशीन, ग्राईन्डर आदि समेत अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त किया जा रहा

भारी मात्रा में सामान बरामद किया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि उक्त लोग अवैध हथियार बनाकर मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस अब मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों आरापियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =