पालघर जिले में झरने में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में जवहार इलाके में झरने में नहाने गए पांच बच्चों की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद 13 बच्चे जवहार कस्बे में कलमांडवी झरने में नहाने गए थे।
उन्होंने बताया कि नहाते समय पांच बच्चे डूब गए।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।
