संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नागरिक खुद जागरूक नहीं होंगे तो इस महामारी पर काबू पाना बेहद मुश्किल

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस रूपी यमराज जनपद में अपना शिकंजा लगातार कंसता जा रहा है लेकिन इसे गम्भीरता से न लेते हुए कुछ लोग लाकडाउन का उल्लघन कर रहे है तथा बेवजह सड़कों पर घूम रहे है ऐसे लोगों को प्रशासन सख्ती करते हुए सबक भी सिखा रहा है लेकिन जब तक नागरिक खुद जागरूक नहीं होंगे तो इस महामारी पर काबू पाना बेहद मुश्किल है।

लाकडाउन शुरू होने के बाद जनपद में एक भी पाजिटीव केस नहीं था लेकिन दिल्ली मरकज से निकले कुछ संक्रमितां ने अपनी पहचान छिपाते हुए जगह जगह अपना डेरा जमा लिया।

जिसके कारण यह वायरस एक से दूसरे में फैलने लगा। गत दिनों दिल्ली से आये एक सेवानिवृत्त फौजी निवासी वाजिदपुर के पाजिटीव मिलने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया था।

प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में लेकर जहां क्वारटाइन किया वही, सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया सोमवार को खतौली में ही एक ओर पाजिटीव केस मिलने के कारण प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। उक्त व्यक्ति को भी स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट करते हुए उसका सैम्पल लिया है।

सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर में पिछले पांच दिनों में संक्रमित केसों में इजाफा हुआ है लेकिन प्रशासन प्रयासरत है कि इन सभी लोगों पर अंकुश लगाते हुए उन्हे अलग रखा जाये। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कोरोना वायरस की गम्भीरता को नहीं समझ रहे है तथा बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घूम रहे है।

हालांकि पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आते हुए जहां उनके चालान कर रही है वहीं, उनके वाहन भी सीज कर रही है। कोरोना वायरस रूपी यमराज लगातार पश्चिमी यूपी में अपना शिकंजा कंसता जा रहा है लेकिन लोग अभी भी इसकी गम्भीरता को न समझते हुए इसे नहीं समझ रहे है।

जिला प्रशासन बार बार लोगों से अपील कर रहा है कि अगर इससे बचना है तो अपने घरों में सुरक्षित रहे। यदि किसी आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलना है तो हाथों को सैनेटाइज कर चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकले। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव लगातार ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे है

जहां सं़क्रमित केस मिले है। मुजफ्फरनगर मे किदवईनगर, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, शेरनगर, बिलासपुर, खतौली का गांव वाजिदपुर और खतौली की ही जमुनाविहार कालोनी के अलावा आयशा मस्जिद क्षेत्र को सील किया गया है तथा लोगों से अपील की गयी है कि वे घरों से बाहर न निकलै।

स्वास्थ्य विभाग ने साठ टीमे बनायी है जो संक्रमित क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है कि कोरोना का खात्मा करना है तो हम सबको बेवजह घूमने के बजाये घर में ही सुरक्षित रूप से रहना होगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =