उत्तर प्रदेश

बडौत महापंचायत में भी उमडा किसानों का सैलाब, हुआ ये बडा ऐलान

बागपत। उत्तर प्रदेश के बड़ौत के धरने पर रात के समय किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत तहसील में महापंचायत की जा रही है। मुजफ्फरनगर महापंचायत की तरह ही बड़ौत महापंचायत में भी किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा।

महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। सुबह से ही पंचायत स्थल पर किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पंचायत स्थल पर भारी संख्या में किसानों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। 

युवा किसान हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।महापंचायत में पहुंचे किसानों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश दिखा।बड़ौत में  किसानों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर के घटनाक्रम के बाद बड़ौत तहसील की पंचायत में किसान जमा हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस होंगे। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पंचायत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह पहुंच गए हैं। देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।

किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। थांबेदार बृजपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा।

लड़ाई किसानों के हकों की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =