संपादकीय विशेष

लॉकडाऊन में महंगाई की मारः आसमान छू रहे फल एवं सब्जियां के भाव

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। थोक और फुटकर के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इनमें भी सर्वाधिक उछाल किवी फल व कच्चे नारियल में आया है। यह फल ६० से ८० रुपये प्रति पीस के आधार पर फुटकर में दिया जा रहा है। दोनों पौष्टिक होने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं। साथ ही बैक्टीरियारोधी एवं एंटीआक्सीडेंट गुण से युक्त होते हैं।

कोरोना काल में एक ओर जहां रोजी-रोटी के साधन कम हुए हैं, वहीं दूसरी ओर महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। बाजार बंद हैं, औद्योगिक गतिविधियों पर ताले पड़े हैं।

ऐसे में लोगों के सामने अनेक कठिनाई हो रही। नागरिक किसी तरह इन सब से जूझ रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले दशहत पैदा कर रहे हैं। चिकित्सक अच्छे खानपान की सलाह दे रहे हैं। मौसमी फल आहार में लेने की सलाह दी जा रही है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक माना जाना वाला फल किवी की मांग तेजी से बढ़ रही है।

वैसे तो यह फल कम ही मात्रा में बाजार में रहता है, लेकिन अचानक मांग बढ़ने से काफी ऊंचे दामों पर मिल रहा है। थोक और फुटकर दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

थोक में किवी के दाम ३०० से ४०० रुपये प्रति किलो हैं। आलम यह है कि यह फल अब थोक में भी प्रति पीस के आधार पर मिल रहा है। फुटकर में किवी प्रति पीस ६० से ८० रुपये में दिया जा रहा है। वहीं कच्चा नारियल प्रति पीस ८० रुपये का दिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह फल मात्र २० से ३० रुपये प्रति पीस में मिलता था।

फल विक्रेता सलीम का कहना है कि फलों की मांग बढ़ रही है, जिसके चलते पूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। थोक दाम भी बढ़े हैं। किवी और कच्चे नारियल की डिमांड सबसे अधिक हैं।

चीकू के दाम १०० के पार-अन्य फल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सात दिनों में दाम तेजी से बढ़े हैं। मरीजों के लिए लाभकारी माना जाना वाला चीकू १०० रुपये प्रति किलो को पाकर कर गया है। थोक में चीकू ८० और फुटकर में १००-११० रुपये प्रति किलो के आधार पर दिया जा रहा है, जबकि १५ दिन पूर्व इस फल के दाम ६० रुपये प्रति किलो थे।

विटामिन सी युक्त फलों के दामों में उछाल जारी है। मौसमी, अनार, संतरा, नींबू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। फुटकर में अनार २५० रुपये प्रति किलो, मौसमी और संतरा १०० से १२० रुपये प्रति किलो, नींबू २०० रुपये प्रति किलो, अंगूर १०० रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इनके दामों में एक सप्ताह में २० रुपये प्रति किलो से अधिक की वृद्धि हुई है।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 1 =