वैश्विक

जो देश इस्राइल से युद्ध करेगा, ईरान उसका समर्थन करेगा-खामनेई

ईरान ने इस्राइल को खुली धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश इस्राइल से युद्ध करेगा, वह उसका समर्थन करेगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को इस बात को कहते हुए, इस सप्ताह होने वाले वार्षिक कुद्स (येरूशलम) दिवस से पहले फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। 

खामनेई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए कहा कि, हम किसी भी देश या किसी भी समूह को समर्थन और सहायता करेंगे जो जायोनी शासन का विरोध और उसके खिलाफ लड़ाई करेगा और हम यह कहने में संकोच नहीं करते हैं।

ईरान इस्राइल का कट्टर दुश्मन है। साथ ही वह रूस के साथ सीरिया के गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद का मुख्य समर्थक है। ईरान सीरिया के गृह युद्ध में राष्ट्रपति असद की मदद के लिए सैन्य सलाहकारों के साथ-साथ स्थानीय शिया मिलिशिया को भेजता रहा है। 

इस्राइल अपने पड़ोसी सीरिया पर गहन निगाह बनाए हुए है। हाल के दिनों में, इस्राइल ने सीरिया में तेहरान समर्थित ईरान और लेबनानी हिजबुल्लाह गुरिल्लाओं द्वारा संदिग्ध हथियारों और सैन्य आवाजाही को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हवाई हमले किए हैं।

खामनेई ने बुधवार को कहा कि इस्राइल के प्रति ईरान की दुश्मनी यहूदी लोगों के साथ दुश्मनी के समान नहीं है। खामनेई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से फारसी भाषा में किए एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस्राइल की सरकार के खात्मे का मतलब यहूदियों का खात्मा नहीं है। हमें यहूदी लोगों से कोई परेशानी नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21258 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 1 =