उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: स्नातक अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप,बड़ी तादाद में छात्र फेल

Jaunpur News: Veer Bahadur Singh Purvanchal University ने स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणाम में बड़ी तादाद में छात्र फेल हो गए हैं। इसे लेकर छात्रों का आरोप है कि पास छात्रों को भी फेल कर दिया गया है। छात्र मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। 

मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्रों ने नारेबाजी की। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी और कृषि एमएससी कृषि व स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।

आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी है। 25 फीसदी से अधिक छात्र फेल हो गए हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में करीब सात सौ से अधिक महाविद्यालय का परिणाम गलत तरीके से घोषित किए जाने का आरोप लगाया गया।

जिस परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में आक्रोश है। वह रिजल्ट 18 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड किया था उसमें काफी खामियां मिल रही हैं। छात्रों का कहना है कि अगर फेल छात्रों की कापी फिर से जांच कर रिजल्ट नहीं जारी किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

आंदोलनकारी छात्र विशाल ने बताया की विवि ने रिजल्ट तैयार करने में गड़बड़ी की है। छात्र रोहित का कहना है कि उनके मार्कशीट पर फेल लिख दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहना है कि जो बच्चे शिकायत करेंगे उनकी समस्या का समधान किया जाएगा। हलांकि छात्रों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपते हुए एक सप्ताह का समय दिया है कि हमारे मांग पत्र पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए परीक्षा परिणाम ठीक किया जाये अन्यथा छात्र विश्वविद्यालय परिसर में बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होगे।

इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से बात करने पर उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कुछ छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं थे आये और अपना मांग पत्र दिये छात्रो के मांग पत्र लेने के उपरान्त कुलपति जी ने छात्रो से बात की और जायज मांगो को मानने का अश्वासन दिया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =