Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली/Muzaffarnagar News: अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

खतौली। (Muzaffarnagar  News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील खतौली में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील खतौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित पटल को प्रेषित कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

तहसील दिवस में आज आवारा पशु, भूमिदृविवाद एवं अवैध कब्जे से सम्बन्धित समस्याएं प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई नियमित रूप से की जाए। कार्यालयों में साफदृसफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

तहसील समाधान दिवस में आज तहसील खतौली में कुल ०६ शिकायते प्राप्त की गयी जिनसे से ०२ शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारी द्वारा करा दिया गया।

उक्त तहसील समाधान दिवस में सी०ओ० खतौली राकेश कुमार सिंहग् उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय, तहसीलदार खतौली खंड विकास अधिकारी खतौली श्रीमती शमा सिंह सहित समस्त लेखपाल एवं सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 16 =