Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली/Muzaffarnagar News: कई का शांतिभंग में हुआ चालान

खतौली। (Muzaffarnagar  News)थाना खतौली पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेत निम्न अभि०गणो को अन्तर्गत धारा १५१ सीआरपीसी में गिरफ्तार किये गया । जिनका विवरण निम्न है-

अली मुनीर पुत्र अली मसूद नि० तीर्थ कालौनी थाना खतौली मु०नगर (वक्फ की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था), अंकित त्यागी पुत्र हरिकिशन त्यागी निवासी ग्राम तहरका थाना चांदीनगर बागपत हाल निवासी जमुना बिहार थाना खतौली मु०नगर (एनसीआर लिखाने को लेकर विवाद था), यशवीर पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली मु०नगर (जमीन के बटवारे को लेकर विवाद था)

करण उर्फ सैंकी पुत्र अर्जुन सिंह नि० ग्राम शेखपुरा थाना खतौली मु०नगर (आपसी कहासुनी को लेकर विवाद था), विपिन पुत्र सुरेईमल नि० ग्राम भैसी थाना खतौली मु०नगर (आपसी कहासुनी को लेकर विवाद था)।

 

खम्भा टूटकर गिरा, हादसा होेने से बचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) चलती हुई विद्युत लाइन मे बिजली का खम्बा अचानक टूट कर गिर जाने से मौहल्लावासियो मे हडकम्प मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला पटेल नगर मे आज दोपहर के वक्त चलती विद्युत लाइन मे बिजली का खंबा टूटकर गिर पडा।

इस हादसे से मौहल्लावासियो मे हडकम्प मच गया।मौके पर एकत्रित मौहल्लावासियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विद्युत अधिकारियो के निर्देश पर तुरंत ही शट डाउन कर विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 9 =