उत्तर प्रदेश

माफिया Atique Ahmedऔर उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े

माफिया Atique Ahmed सीजेएम कोर्ट से पुलिस रिमांड पर था। अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से और अशद को बरेली से प्रयागराज लाया गया था। वह मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहा था, तभी अचानक तीन लड़कों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहली गोली अतीक के सिर पर सटाकर मारी गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता अतीक और अशरफ जमीन पर पड़े थे। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दुस्साहसिक वारदात में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

गोलीकांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो साफ दिख रहा है कि हत्यारों ने गोली मारने के बाद भागने की भी कोशिश नहीं की। खुद हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस माफिया के कातिलों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

https://twitter.com/newsnetmzn/status/1647315033301434368?s=20

माफिया Atique Ahmedऔर उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास की है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। बेखौफ हमलावर तब तक गोलियां बरसाते रहे जब तक दोनों ने दम नहीं तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। एक दिन पहले ही अतीक बेटा असद झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं। कैसे पुलिस कस्टडी में कोई मोस्टवांटेड क्रिमिनल के पास आ जाता है और बाकायदा उसे गोलियों से भून देता है और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रहती है। वह तीनों खुद सरेंडर कर देते हैं तब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पाती है।

https://twitter.com/newsnetmzn/status/1647315315020144640?s=20

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =