उत्तर प्रदेश

Mahoba News: तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग, जिला उद्यान अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

 महोबा मुख्यालय के जिला उद्यान कार्यालय पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को स्प्रिंकलर और अन्य कृषि यंत्र मेमर्स राजपूत इंटरप्राइजेज के संचालक ठेकेदार दीपू सिंह द्वारा 120 किसानों को दिए गए थे, जिनमें 62 किसानों का भुगतान जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किया गया था

लेकिन 58 किसानों का भुगतान होना बाकी था। इसी भुगतान को लेकर ठेकेदार द्वारा कई बार जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह से बातचीत की गई, लेकिन तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग होने पर ठेकेदार निराश और हताश हो गया। उसने इस मामले की शिकायत यूटा संगठन के माध्यम से विजलेंस टीम से की।

Mahoba  News: इसके बाद आज तीन लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपए उक्त ठेकेदार जिला उद्यान कार्यालय में जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को देने पहुंचा तभी विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर रिश्वत लेते रंगे हाथों उक्त अधिकारी गिरफ्तार को लिया।

अधिकारी के गिरफ्तार होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी को शहर कोतवाली में ले जाकर टीम द्वारा पूछताछ की गई। आपको बता दें कि वर्ष 2018 में भी इसी विभाग में सहायक उद्यान निरीक्षक को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 10 =