उत्तर प्रदेश

Mathura: लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Mathura जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जांच में जुटी है। 

Mathura Police को अब तक एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी अकेले जाती दिख रही है। उसके मोबाइल की काल डिटेल से पता चला है कि उसकी इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थी। हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, पुष्टि के लिए सैंपल आगरा की एफएसएल भेज गए हैं।

बीते मंगलवार सदर थाना पुलिस को राहगीरों ने यमुना में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के लापता किशोरी के होने की आंशका में उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी 14 वर्षीय बेटी के तौर पर की। पुलिस ने तत्काल शव पोस्टमार्टम को भेजा।

परिजनों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 22 दिसंबर को जमुनापार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। Mathura इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =