मेडिकल यूनिट एम एम यू शहर से लेकर गांव तक नागरिकों की कर रही सेवा
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग करोना से बचाव हेतु नागरिकों की सेवा दिन रात कर रहा है ,इसी कड़ी में उसकी सहयोगी यूनिट मेडिकल मोबाइल यूनिट एम एम यू शहर से लेकर गांव गांव तक नागरिकों की सेवा व उपचार कर रही है ।मेडिकल मोबाइल यूनिट की पूरी टीम कर्म योद्धा बनी हुई है और वह दिन रात एक कर शहर के विभिन्न हिस्सों और विभिन्न गांवों में प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जिससे की नागरिक कोरोना की चपेट से बचे रहे,शुक्रवार को भी इन कर्म योद्धाओं ने खेड़ी फिरोजाबाद व नावला और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों की जागरूक कर करोना से बचाव हेतु चिकित्सा कैम्प लगा उपचार व काउंसलिंग की और ग्रामीणों का चिकित्सा चेकअप कर परामर्श दिया गया। दवाइयां दी गई बुखार शारीरिक ताप की जांच की गई। इस बारे मे मोबाइल मेडिकल यूनिट के सहारनपुर मंडल के मंडलीय प्रभारी अधिकारी काव्य शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एमएमयू की दो आधुनिक सुविधाओ से युक्त चलते फिरते असपताल नुमा गाड़ियां गांव खेड़ी फिरोजाबाद व नावला में लगाई गई थी ।
जिसमें चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने हर दिन की तरह काफी मेहनत कर सभी ग्रामीणों को जांच की चिकित्सअ अधिकारियो ने सभी को आवश्यकतानुसार परामर्श देकर दवाइयां भी दी ओर मानसिक तनाव की स्थिति मे काउसलर के फोन नम्बर भी सभी को लिखवाये गये । इस दौरान ग्रामीणों को साफ सफाई के साथ चिकित्सकों ने सही तरह से हाथ धोना भी सिखाया
कहा कि मास्क व कपडे का प्रयोग मुह ढकने मे करें और सभी प्रतिदिन सैनेटाईजर का प्रयोग करें ओर ग्रामीण अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले काव्य शमॉ ने बताया कि यूपी में सहारनपुर मंडल मे ही जिले शामली ,जिले मुजफ्फरनगर , जिले सहारनपुर मे एम एम यू टीम अपना काम कोरोना से बचाव हेतू नागरिको के बीच उम्दा तरीके से करती है।
एम एम यू बस मे मेडिकल मोबाइल यूनिट मशीनों के साथ ईसीजी व अन्य सुविधा नागरिको को निशुल्क दी जाती है । इस मोबाइल वैन बस में सभी सुविधाएं उच्च स्तर की होती हैं ।
मोबाइल मेडिकल यूनिट मे इस समय कोरोना से बचाव व उपचार सेवा देने वाले डा० सत्यपाल सिह, फारमसिसट रजत, अजेदर ,दूसरी टीम मे डा० राम मोहन ,उद्देश्य , दिलीप, जसवंत व पियरका दिनओर समाज मे नागरिको के बीच कोराना से बचाव के लिए काम कर रहे है । सभी फील्ड मे मेहनत कर करोना से नागरिको को बचाये रखने के लिए काम कर रहे है।
ओर कर्म योद्धा की तरह यह टीम सबसे आगे गाव गाव जाकर शहर की गलियों मे जाकर काम कर रही है। १फोटो गाव खेडि फीरोजाबाद व नावला मे नागरिको का उपचार करती एम एम यू टीम ।
