उत्तर प्रदेश

Meerut News: सोतीगंज के वाहन कटान के अवैध काले कारोबार के मुखिया Haji Iqbal की 8 करोड़ की संपति हुई कुर्क

Meerut News:  जिलाधिकारी के आदेश पर सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी, पटेल नगर थाना देहलीगेट के सोतीगंज रविंद्रपुरी मे बने गोदाम व मकान वाहनों के स्पेयर पार्ट की वीडियोग्राफी करते हुए कुर्की की कार्रवाई Meerut Police ने की है। जब्त की गई इस संपति की कीमत आठ करोड़ रुपये की है। इस दौरान क्षेत्र में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किया है। एसपी कैंट सूरज राय (SP Cantt Suraj Rai) सार्वजनिक रूप से आदेश पढ़कर सुनाया। कार्रवाई के दौरान सोतीगंज में कबाड़ी क्षेत्र (Sotiganj Kabadi Chetra) के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने इकबाल की दस करोड़ रुपये संपति की कुर्की करने कार्रवाई कर चुकी है।

कार्रवाई की बावत जानकारी

SSP Prabhakar Choudhary ने पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की बावत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मेरठ पुलिस (Meerut Police) द्वारा संगठित अपराध एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज कुख्यात कबाड़ माफिया तथा गैंग लीडर हाजी इकबाल (Haji Iqbal) के द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित की गई अचल संपत्तियां म.न. 161 , 162ए,162 बी,स्थित मौहल्ला रविन्द्रपुरी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ (रिहायशी मकान एवं दुकान) की विधिनुसार जब्तीकरण की कार्रवाई संपादित की गई।

बता दें कि इस कुख्यात कबाड़ माफिया/ गैंगलीडर हाजी इकबाल के विरुद्ध विभिन्न थानों में कम से कम 06 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें भारतीय दंड विधान के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के अतिरिक्त गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई निरोधात्मक कार्रवाई भी शामिल है।

मुख्य आरोपी तथा गैंग लीडर haji iqbal

एसएसपी प्रभाकर चौधरी (SSP Prabhakar Choudhary) ने बताया कि स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी की जाने वाली वाहन चोरी तथा उनका अवैध कटान करने और चोरी किए गए वाहनों का क्रय/विक्रय करने तथा उनको अवैध रूप से काटकर निकाले गए पार्ट्स का क्रय/विक्रय करने का अवैध व्यापार एक गिरोह बनाकर किए जाने के कारोबार का मुख्य आरोपी तथा गैंग लीडर हाजी इकबाल (gang leader haji iqbal) ही है। इसके गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैं और उनकी समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित संपत्ति का भी पता लगाकर इसी प्रकार की कार्रवाई विधिनुसार की जा रही है ।

विधिनुसार कुर्क की गई संपत्तियों पर नियमानुसार नोटिस चस्पा किए गया तथा मुनादी कराकर भी जन सामान्य को इस कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया है ताकि इन संपत्तियों का विधि विरुद्ध क्रय / विक्रय न किया जा सके। इसके साथ ही इन सभी संपत्तियों का प्रशासक सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी कैंट को नियुक्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख कबाड़ माफिया में गिना जाने वाला हाजी इकबाल जो कि वाहन कटान के अवैध काले कारोबार का मुखिया माना जाता है जबकि कोई अन्य व्यवसाय व खेती आदि नहीं है । परन्तु वाहन चोरी और वाहन कटान के काले कारोबार ने थोड़े ही समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख वाहन कटान माफियाओं में इसका नाम दर्ज करा दिया और इसने इस काले कारोबार से कम समय में बहुत संपत्ति अर्जित कर ली। इन सभी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर और इसकी बेनामी संपत्तियों का पता लगाकर कठोरतम कार्रवाई इस काले कारोबार को समाप्त करने के लिए की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fifteen =