उत्तर प्रदेश

Meerut News: पार्टी कार्यकर्ताओं पर जो राजनीतिक मुकदमे लगे हैं उनको जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए- Keshav Prasad Maurya

Meerut News:  उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने रविवार को यहां पार्टी के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी में पदाधिकारियों, जिला महानगर पदाधिकारियों व मोर्चों के अध्यक्षों की एक बैठक में कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए सबसे बड़ा चुनाव है क्योंकि 2024 में भाजपा के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने व साजिश करने लायक ही नहीं बचेंगे।

Keshav Prasad Maurya ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का आगामी मिशन नगर निकाय चुनाव और लोकसभा 2024 का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बेशक सारे राजनीतिक दल हमारे खिलाफ हों पर जनता हमारे साथ है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया कि पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लगातार दुव्र्यवहार कर रहा है।

पूरे शहर की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। एमडीए का नक्शा पास कराने में धांधली चल रही है। पार्टी के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहर में चोरियां हो रही हैं लेकिन, खुलासा पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर जो राजनीतिक मुकदमे लगे हैं उनको जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।

Keshav Prasad Maurya ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है। वह हमारे लिये देव तुल्य है। अब भाजपा सरकार ने एक गवर्नमेंट ऑर्डर निकाला है की जो प्रत्येक जिले में शुक्रवार को ग्राम चैपाल लगती है, वहां पर अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों के साथ बैठने का और समस्याओं का समाधान कराने  लिए अपेक्षित होगा।

Keshav Prasad Maurya  ने कहा कि मैं प्रशासनिक बैठक करने से पूर्व में कार्यकर्ताओं की समस्याएं गौर से सुनना पसंद करता हूँ, उनके समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागों के अधिकारियों से बात करूंगा। जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार व केंद सरकार का शासन ऐतिहासिक रहा है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता पर नजर रखता है, वह उसकी क्षमता के अनुसार उससे पद देकर आगे बढ़ाता है। मैं भी वार्ड व मंडल की कार्यसमिति में हुआ करता था, लेकिन आज  क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर हूं जो कि संगठन के कारण ऐसा संभव होता है।

बैठक को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, सहरानपुर विधायक कीरत सिंह क्षेत्रीय महामन्त्री विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा महानगर महामन्त्री महेश बाली, राजकुमार सोनकर, महेश बाली, पीयूष शास्त्री, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, वकुल रस्तोगी, अजय त्यागी, नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + five =