मुजफ्फरनगर के शोरम में कृषि कानूनों को लेकर खाप चौधरियों की आपातकालीन बैठक, खाप चौधरियों का दिल्ली कूच
मुजफ्फरनगर। दिल्ली मे चल रहे किसान आन्दोलन मे शामिल होने के लिए दर्जनो गाडियो द्वारा विभिन्न खाप चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हुए। खाप चौधरियो के दिल्ली कूच को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाटियान खाप मुख्यालय तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बुढीना कलां से लाटियान खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिह, बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व मे भाकियू की राजधानी सिसौली से एवं अहलावत खाप के चौधरी नरेश अहलावत के नेतृत्व मे व तोमर खाप के चौधरी सुरेन्द्र तोमर के नेतृत्व मे दर्जनो गाडियो मे सवार होकर विभिन्न खाप चौधरी दिल्ली किसान आन्दोलन मे शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि बीती देर रात तितावी के गांव बुढीनाकलां पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव ने लाटियान खाप मुख्यालय बुढीना कला पहुंच कर लाटियान खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिह से खाप चौधरियों से दिल्ली जाने पर विचार विमर्श किया था।
इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। खाप चौधरियो के दिल्ली किसान आन्दोलन मे रवाना होने को लेकर जिला पुलिसि प्रशासन आज पूरी तरह अलर्ट रहा।
एसपी देहात नेपाल सिह के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट रही।

