Muzaffarnagar: चरथावल पुलिस ने इनामी दबोचा
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना चरथावल पलिस द्वारा इनामी/वांछित अभियु गिरफ्तार किया। जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव एवं प्रभारी निरीक्षक चरथावल ओम प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा इनामी वांछित अभियुक्त को बिरालसी-रोनीहरजीपुर अडडे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र सिंह पुत्र रामदिया निवासी ग्राम आखलोर थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 शैलेन्द्र गौड, अरूण कुमार, है का हरेन्द्र सिंह, अरूण कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।

