Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए खुसरोपुर रोड नहरपटरी जंगल ग्राम महबलीपुर ईख के खेत से 1 अभियुक्त को अवैध शस्त्र बनाते समय गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बादल पुत्र विनोद उर्फ ढाका निवासी बसायच थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से तमंचा व 1 मसकट 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 5 अधबने तमंचा 315 बोर, 11 खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), 6 नाल 315 बोर अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण- 1 शिकंजा, 1 ग्राइन्डर मशीन व 5 ब्लेड, 5 बिट छोटी बड़ी, 10 फायरिंग पिन, 10 चाप लकड़ी की, 1 आरी लोहा, 11 आरी ब्लेड, 3 छैनी छोटी बडी, 3 पेचकश व 2 हथोडी आदि व अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये।

गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बादल उपरोक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है, जिस पर हत्या का प्रयत्न, चोरी, लूट आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब ०१ दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =