Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया- विपुल भटनागर

Muzaffarnagar: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए ) का दीपावली पारिवारिक उत्सव दीपोत्सव के रूप में रविवार शाम मूलचंद रिसोर्ट मैं मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ,सचिव मनीष भाटिया,कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल,सीनियर वाइस चेयरमैन पवन गोयल,सह सचिव उमेश कुमार गोयल(एड०) रघुराज गर्ग सुधीर गोयल ,अश्वनी खंडेलवाल संदीप जैन मनोज अरोड़ा आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डायमंड तंबोला रहा, जिस मे डायमंड रिंग गोल्ड कोइंस से लेकर सिल्वर कोइंस जैसे अनेको आकर्षक उपहारों को पाकर आईआईए सदस्य परिवारों के चेहरे खिल उठे। तंबोला में डायमंड रिंग पाने वाले भाग्यशाली गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड से मोहन लाल बंसल जी का परिवार रहा

गोल्ड कोइंस पाने वाले बजरंग एलम प्राइवेट लिमिटेड से संजय अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल रहे।
अन्य गोल्ड ,सिल्वर कोइंस पाने वाले कौशल मुक्ता, विजय कपूर, रमेश चंद्र गुप्ता, वर्णिका बंसल, संजय, मनीषा, अमित जैन, स्मिता जैन, राहुल, वंदना सिंगल, अशोक अंजू अग्रवाल, पंकज नेहा मित्तल, राहुल सुनैना सिंगल, अश्वनी कुमार, अतुल पूनम गर्ग, रवि निधि जैन आदि रहे।

समय बद्धता पुरस्कार में गोल्ड कोइंस पाने वाले वीतराग फाउंड्री से शोभित जैन जी रहे।उपस्थित सभी सदस्य परिवारों ने तंबोला के साथ-साथ गीत संगीत व अनेकों सरप्राइस गिफ्ट का आनंद उठाया।
चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा गाये गीत से सभी का मन मोह लिया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहां की आईआईए पिछले 30 वर्षों से उद्योगों की लड़ाई लड़ने में अग्रणी रहा है आज बहुत समय बाद सबको एकसाथ देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है सुंदर कार्यक्रम की आप सभी को बधाई ।

श्रीमती अंजू अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्य परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।आईआईए सचिव मनीष भाटिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सह सचिव उमेश गोयल जी ने किया कार्यक्रम में सर्वश्री जगमोहन गोयल शरद जैन प्रमोद अरोरा शमित अग्रवाल अमित जैन राकेश जैन अरविंद मित्तल अनिल त्यागी विपुल गर्ग अरविंद गुप्ता अंकित मित्तल सीए नवनीत गोयल एडवोकेट विवेक मित्तल संजीव मित्तल अतुल अग्रवाल कपिल मित्तल विजय सिंघल तरुण गुप्ता आर.सी मिश्रा यशपाल सिंह दीपक सिंघल अशोक शाह नईम चांद आदि अनेकों उद्यमी परिवार सहित उपस्थित रहे।अंत में सभी आगंतुक परिवारों दीपावली मंगल उपहार भी दिए गए l

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =