उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: ठेके से शराब खरीद रहीं थी मुस्लिम महिलाएं, दो आरोपी युवक गिरफ्तार, युवकों ने दी थी सिर कलम करने की धमकी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar शहर में शराब खरीदकर जा रही मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी और कहा कि वह मुस्लिम होकर शराब खरीद रही हो। जिससे हिंदुओं में उनकी बेइज्जती हो रही है। दोनों के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट का बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर शहर में पिछले माह हिंदू युवक के साथ बाइक पर सवार होकर जाती एक मुस्लिम युवती का हिजाब खींच लिया गया था। बोलेरो कार सवार युवकों ने मुस्लिम युवती के हिंदू युवक के साथ होने पर ऐतराज जताया था। जिसको लेकर सामाजिक हल्के में उबाल आ गया था। पुलिस ने इस मामले में युवक की ओर से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक हाल के वीडियो में बुर्कापोश महिलाओं से जुड़ा एक अलग मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के मुताबिक दो मुस्लिम महिलाएं नावल्टी चौराहा स्थित सरकारी दुकान से शराब खरीद कर जा रही थी। पीछा करते हुए कुछ युवकों ने उन्हें शहर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट इलाके में रोक लिया। युवकों ने मुस्लिम महिलाओं के शराब खरीदने पर नाराजगी जाहिर की।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुर्का पहने एक महिला को एक युवक शराब खरीदने पर ऐतराज जताते हुए सिर काटने की धमकी दे रहा है। युवक कह रहा है कि इससे मुसलमानों की नाक कट रही है। हिंदुओं के सामने उनकी बेइज्जती हो रही है।
हालांकि महिलाओं ने शुरुआत में शराब खरीदने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने बीयर खरीदी है। बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए आगे से ऐसा ना करने की बात कही। शहर कोतवाली पुलिस ने बाद में धमकी देने के मामले में दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =