Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एडवरटाईजिंग एवं डिजाईनिंग की समाज के सभी क्षेत्रो मे जरूरतः डा.संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित सिद्धार्थ बैंकट हाल मे आयोजित एक कार्यक्रम मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने वासुदेव प्रिन्टर्स एण्ड डिजाईनर्स का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए डा.संजीव बालियान ने कहा कि एडवरटाईजिंग एवं डिजाईनिंग भरोसे का काम है।

उन्होने अनुज बालियान को सलाह देते हुए कहा कि वे अपने कार्य मे गुणवत्ता और समय का ध्यान रखते हुए ग्राहकों की जरूरत और पूर्ण सन्तुष्टि का प्रयास करें। तभी उन्हे सफलता मिल सकेगी। उन्होने जन समुदाय से कहा कि 2024 का ध्यान रखें। इस बार चुनाव मे 6 मे से 2 ही सीट हाथ लग पाई हैं।

ऐसा क्यों हुआ इस पर मन्थन की जरूरत है। उन्होने स्वीकार किया कि काम तो बहुत किए है। परन्तु अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इस अवसर पर ग्लोबल एडवरटाईजिंग के संजीव जैन ने कहा कि आधुनिक युग मे प्रचार माध्यमो मे डिजाईनिंग और एडवरटाईजिंग महत्वपूर्ण कडी है।

कार्यक्रम मे श्री मोहन तायल,डा.अनिल त्यागी,पी.के.निर्वाल,विकास बालियान,योगेश राठी,अखिल वत्स, पूर्व बीडीओ सियाननन्द शर्मा पीन्ना वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह मे प्रचार मीडिया विजय पेन्टर,अग्रवाल एडवरटाईजर्स,पूजा न्यूज एण्ड फीचर नेटवर्क,ईरा ग्राफिक्स और बालाजी प्रिन्टर्स ने अनुज बालियान और राज वत्स को बधाई देते हुए कहा कि उनका एडवरटाईजर्स परिवार मे स्वागत है।

रक्तदान शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवध विहार स्थित कान्हा जी योगा फिटनेस क्लब पर ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। सर्व देम वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा कराया गया जिसमे १२० लोगो ने रक्तदान किया। कैंप मे मुख्य रूप से युवा वर्ग की महिलाओ मे उल्लास देखा गया। शुभम जैन (अध्यक्ष) श्याम गर्ग (सेक्रेटरी) संभव जैन (कोषा अध्यक्ष) ,मोहित वर्मा (योग शिक्षक) , गौरव भार्गव जी (अध्यापक),शुभम गुप्ता, अभिषेक गर्ग, प्रवीन वर्मा जी (आयोजक) , अश्वनी शर्मा (सभासद), सचिन जैन, राहुल जैन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =