Muzaffarnagar News: असमाजिक तत्वों पर लगाम- तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में व शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में शानदार कार्यप्रणाली से अपराधियों की कमर तोड़ते हुए नजर आ रहें हैं।रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगिंद्र पाल सिंह ले लगातार सराहनीय कारनामे जारी हैं और असमाजिक तत्वों पर लगाम कस भी रहें हैं।
#Muzaffarnagar छप्पर वाली मस्जिद के पास चरथावल रोड़ न्याजूपुर से अभियुक्त सोनू पुत्र मेहरइलाही निवासी शाहबुद्दीनपुर बाईपास हनीफ के मदरसे वाली गली नाज कलोनी मिमलाना रोड मय नाजायज तंमचा देशी 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार: @muzafarnagarpol pic.twitter.com/VpqhEbqgYj
— News & Features Network (@mzn_news) January 15, 2022
आज भी चौकी इंचार्ज जोगिंद्र पाल सिंह के द्वारा एक और गूडवर्क को अंजाम देते हुए मुखबिर की सूचना पर छप्पर वाली मस्जिद के पास चरथावल रोड़ न्याजूपुर से अभियुक्त सोनू पुत्र मेहरइलाही निवासी शाहबुद्दीनपुर बाईपास से हनीफ के मदरसे वाली गली नाज कलोनी मिमलाना रोड थाना कोतवाली को मय एक तंमचा देशी ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधान सभा सामान्य निर्वाचन-२०२२ के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा नामांकल स्थल के निरीक्षण उपरान्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान डियूटी पर तैनात पुलिस बल को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस से अवगत कराते हुए उनका शत-प्रतिशत पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को मास्क व चैकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाये, भीड इकट्ठी न होने पाये, मीडिया व सरकारी कर्मचारियों को बिना आई०डी० कार्ड प्रवेश न दिया जाये, समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोके जाने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश एसएसपी द्वारा पुलिस बल को निर्गत किये गये।
बेहोशी की हालत में मिला युवक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में एक युवक सडक पर बेहोशी की हालत में पडा मिला। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में एक तीस वर्षीय युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पडा था। कुछ लोगों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीडित की बेहोशी के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई युवक सडकों पर बेहोशी की हालत में मिले।
दो दिन पूर्व 24 घंटे के भीतर सडक पर बेहोशी की हालत मेंपांच लोग बेहोशी की हालत में मिला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर में जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो रहा है।
चुनाव के दृष्टिगत बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव-२०२२ को जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुरकाजी कस्बे में संभ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, बिना दबाव व निडर होकर वोट डालने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों तथा अपने पक्ष में वोट देने के लिए डरानेध्धमकानेध्प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गयी
अराजकता/ माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ भी मीटिंग की गयी तथा सतर्क दृष्टि रखते हुए सूचनाओं को साझा करने सहित अन्य आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया गया।
