Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बच्चे को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Muzaffarnagar News: कोई हताहत नही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्कयू कर सभी को बस से बाहर निकलवाया
मुज़फ्फरनगर । जाको राखें साइयां मार सके न कोई यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब सुबह सबेरे अचानक साईकिल सवार बच्चे को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी बस खाई में उतर गई गनीमत रही बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट या खरोंच तक नही आई।

हुआ यूँ की आज सवेरे थाना भवन की तरफ से एक तेज रफ़्तार सवारियों से भरि हुई प्राइवेट बस जैसे से चरथावल कसबे में पहुंची तभी अचानक मुख्य सड़क पर एक साईकिल सवार सड़क पार करने लगा जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए बस को खाई में उतार दिया।

यहां गनीमत रही की न तो साईकिल सवार को कोई चोट लगी और न ही बस में सवार किसी यात्री को। अचानक बस के खाई में उतरने से जहां बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई तो वहीं आस पास से गुजर रहे राहगीरों एंव ग्रामीणों ने किसी तरह स्थानीय पुलिस को सूचना कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया 

उधर बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी बिना देरी लगाई मोके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से रेस्कयू कर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

यहां ग्रामीणों और पुलिस ने जब राहत की साँस ली तब उन्हें पता चला की साईकिल सवार बच्चे और बस में सवार किसी को भी कोई चोट या खरोंच तक नही आई यहां लोगों को कहते सुना की ष्जाको राखें साइयां मार सके न कोय। मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के थाना भवन मार्ग की घटना।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =