Muzaffarnagar News: एक खातून को गोली मारकर हत्या किये जाने के आरोप में कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिद्धार्थ नगर पुलिस पर कोड्रा इस्लाम नगर में एक खातून को गोली मारकर हत्या किये जाने के आरोप में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया जिला मुजफ्फरनगर ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला सिद्धार्थनगर में पुलिस द्वारा ग्राम कोंड्रा टोला इस्लामनगर में अब्दुर्रहमान की माँ को गोली मारकर हत्या किये जाने के विरूद्ध सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया जिला मुजफ्फरनगर द्वारा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन में कहा गया कि कोड़ा टोला इस्लामनगर थाना में जिला सिद्धार्थनगर निवासी अब्दुर्रहमान पुत्र अकबर अली के घर दिनांक 14 मई को रात्रि सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम ने पहुंचकर तलाशी लेने लगी और उसे पकड़कर ले जाने लगी जिस पर अब्दुर्रहमान की माँ रोशनी ने पुलिस को ले जाने से रोकने की कोशिश की
जिस पर पुलिस वालों ने उसे धक्का दे दिया, उसके बाद अब्दुर्रहमान की माँ अब्दुर्रहमान से लिपट गयी और पुलिस वाले उसे घसीटते रहे और आरोप है कि पुलिस वालो ने अब्दुर्रहमान की माँ को गोली मारकर हत्या कर दी। ज्ञापन में यह मांग की गयी है कि पुलिस दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। इस घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करायी जाये तथा पीडित परिवार को ५० लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये ?
ज्ञात हो कि सोशन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया ने इस सघन अपराध कड़ा रोष प्रकट करते हुए इसकी घोर निन्दा की है। इस अवसर पर एस०डी०आई० जिलाध्यक्ष शकील सुलेमान ने कहा कि यह घटना इस बात को दर्शाती है कि उ०प्र० में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है तथा पुलिस राज चल रहा है।
समाजवादी पार्टी, बसपा, आर०एल०डी०, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टिया उ०प्र० सरकार के खौफ से खामोशी इख्तियार किये गये है। उ०प्र० में विपक्ष नाम की चीज खत्म हो चुकी है। सिद्धार्थनगर पुलिस की सघन अपराध के सम्बन्ध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया ने एस०डी०पी०आई० मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करके वास्तविकता की जानकारी लेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मौ. कामिल, जिला महासचिव निसार अहमद, मुरसलीम तेवडा, शहजाद, चौ. सैयाद, जुनैद अजहर, मौ. शाकिब आदि मौजूद रहे।
शराब सहित दबोचा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिरों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार द्वारा अभियुक्त गण- संदीप पुत्र श्री नरेश पांचाल मो-मारूति गली थाना हरिदाश नगर नजफगढ नई दिल्ली, अक्षय पुत्र कृष्णकुमार मौ0 मारूति गली थाना बाबा हरिदास नगर नजफगढ नई दिल्ली, सुभाष पुत्र सतबीर सिंह निवसी मो0 मारूति गली थाना बाबा हरिदास नगर नजफगढ नयी दिल्ली, लव खुराना पुत्र महेन्द्र खुराना मकान न0 ठ-1 विश्वास पार्क थाना उत्तम नगर बिन्दरपुर, कमल राजपूत पुत्र कुन्तीलाल निवासी 1उन्नाव सदर थाना माखी जिला उन्नाव को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अग्रेजी शराब ब्राण्ड व्हिस्किन क्राफ्ट मय 08 बोतल बीयर ट्यूबर्ग व एक गाडी नैक्सोन नं0 डीएल 10 सीएल 3837 बरामद की गई ।
नशीले पदार्थ सहित दबोचा
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 सुदेश कुमार द्वारा अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को मेरठ करनाल हाइवे लिंक रोड जौला से गिरफ्तापर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक व 01 प्लैटिना मोटरसाइकिल नं0 यूपी 19 जे 3449 बरामद हुई।

