Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दलित दिनेश को पीटने वाले दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग, थाना छपार पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)छपार। थानाक्षेत्र में ग्राम प्रधान द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले का एक वीडियो वायरल होने के बाद अनुसूचित समाज के लोगों में रोष फैल गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और थाने पर हंगामा कर दिया।

  मुजफ्फरनगर में दलित दिनेश को पीटने वाले दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग, वीडियो हुई थी वायरल

हालांकि पुलिस ने आरोप ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के प्रधान शक्ति ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की जूतों से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया।

शनिवार को अनुसूचित जाति के लोगों ने छपार थाने पर हंगामा प्रदर्शन कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और न्याय की मांग की।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। हालांकि पिटाई की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला तकरीबन दो माह पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 16 =