Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चार शातिरों को दो कार सहित दबोचा

छपार।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार फाइनेंस की गाड़ी को अवैध रूप से रोकर अवैध उगाही को रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छपार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शिवा ढाबे के पास गाड़ियों को रोककर अवैध धन उगाही करने वाले हरिद्वार राज्य के चार व्यक्ति गौरव पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार, अर्जुन सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी शिवलोक कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार, मनोहर त्यागी पुत्र धर्म सिंह त्यागी निवासी हनुमंत पुरम कॉलोनी थाना कनखल हरिद्वार, निखिल पुत्र धर्म सिंह निवासी विनय एनक्लेव थाना रानीपुर जिला हरिद्वार जिनके कब्जे से दो आई20 कार बरामद की गई उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइकों सहित किया गिरफ्तार

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मोटरसाईकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पांच हजार में बेचने वाले गिरोह के शातिरों को बाइकों सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को गाजा वाली पुलिया कच्ची सडक से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज पुत्र रामपाल सिंह निवासी कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ, नितिन पुत्र विजयपाल निवासी नारंगपुर थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०४ मोटर साइकिल (चोरी की हुई) जिनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई है बरामद हुई जिनमें . यामाहा आर १५, सुजुकी जिकसर, बजाज पल्सर, हीरो स्पलैण्डर, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर एवं ०१ चाकू नाजायज।

गिरफ्तार अभियुक्तगण अलग अलग स्थानों से वाहन चोरी करते थे तथा नंबर प्लेट बदल कर लोगों को लगभग ०५ हजार रुपये में बेच देते थे।

 

चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने विगत 21 अप्रैल 2022 को औद्योगिक चौकी क्षेत्र से सरिये के ट्रक से 11 टन सरिया चोरी कर लिया था। पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा कायम कर भागदौड व जांच पडताल शुरू की।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी राशिद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर को मय करीब सवा तीन टन सरिया , एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ विकास भवनन के समीप से गिरफ्तार यिका है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन मे मुकदमा दर्ज है। उन्होने बताया कि आरोपी को पकडने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर संदीप कुमार,सब इंस्पैक्टर कौशल गुप्ता, का.विमल कुमार, का. सौरभ कुमार, का.गौरव कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + three =