Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तमंचा ३१५ बोर,  एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित वांछित गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल आनंद मिश्र के नेतृत्व में किदवई नगर चौकी इंचार्ज व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे हैं एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है

सिरोही नगर चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह के द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज मुखबिर की सूचना पर बलात्कार के मुकदमे में वांछित चले आ रहे  अक्षित पुत्र भूषण निवासी भोपाल वाला शिव मंदिर वाली गली दक्षिण कृष्णापुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को माढ़ी मंदिर दक्षिण कृष्णापुरी के पास से एक तमंचा ३१५ बोर,  एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पकड़े गए अभियुक्त का सोशल मीडिया पर एक फोटो तमंचे सहित वायरल हो रहा है पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि जो सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पर हाथ में तमंचा है वह यही तमंचा है।शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शातिर गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में जानसठ थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा व उनकी टीम के सदस्य कस्बा चौकी इंचार्ज जानसठ गजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार त्यागी व उनकी टीम के द्वारा एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

थाना प्रभारी जानसठ बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक सराहनीय गूडवर्क को अंजाम देते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह,एसआई सुरेंद्र सिंह व एसआई अजय त्यागी व उनकी टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शौकीन पुत्र ताहिर निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ को एक तमंचा ३१५ बोर व चार कारतूस जिंदा व ४ किलो तांबे के तार एवं एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nineteen =