Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया निरीक्षण, जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा प्रातः अस्पताल के पास घास मंडी पालिका मार्केट की निर्मित मार्केट के नीचे बड़े नाले की मौके पर खड़े होकर सफाई कराई गई नाले के अंदर कर्मचारी के घुसने की स्थिति ना होने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई कराकर कर्मचारियों के द्वारा मैनुअली बड़ी मशक्कत के साथ नाला सफाई का कार्य किया गया

इससे मोहल्ला रैदास पुरी ब्रह्मपुरी एवं मल्लूपुरा मोहल्ला की जल निकासी सुचारू हुई श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा कहा गया कि तब तक यह नाला पूर्ण रूप से साफ नहीं हो जाता जब तक प्रतिदिन इस नाले की सफाई की जाती रहेगी इससे स्थल पर मौजूद क्षेत्रीय मान्य सभासद गण के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी किए गए कार्य की प्रशंसा की गई।

तत्पश्चात अध्यक्ष के द्वारा रामलीला टीला से आगे नियाजउपुरा पुलिया पर जल शोधन हेतु अनटैप्ड नाले पर कार्य का शिलान्यास किया गया यह कार्य पूर्ण होने से नियाजउपुरा साइड से आने वाले जल का ट्रीटमेंट होकर सकेगा तथा नदी मैं प्रदूषित जल नहीं जा सकेगा इससे जहां एक और एनजीटी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो जाएगा वहीं दूसरी ओर नगर वासियों को गंदगी से भी छुटकारा मिल जाएगा

पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ सभासद गण अरविंद धनगर, मुनीश कुमार, संजय सक्सेना, नरेश खटीक के अलावा सुनील कुमार जलकल अभियंता धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल विकास कुमार लिपिक सोनू मचल महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ राजेश, कांट्रेक्टर अवनीश कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एस के बिट्टू आदि मौजूद रहे।

समस्या से कराया अवगत

Newsमुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वे सभी रूडकी रोड स्थित उत्तरी रामपुरी शाहबुददीनपुर के निवासी हैं।

मौहल्लावासियो का आरोप है कि उनके क्षेत्र मे कोई विकास नही हो रहा है। तथा पानी की निकासी ना हो पाने से मौहल्लावासियो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। बरसात के दिनो मे पानी की निकासी ना हो पाने से बच्चों व मौहल्लावासियो को काफी परेशानी होती है।

ग्र्राम प्रधान को बहुत बार कहने पर भी कोई सुनवाई नही हो रही है। इस दौरान मौ.वसी, सतेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, ब्रजलाल, विजय कुमार, राजेंद्र, महेंदद्र पाल, राजेंद्र, चन्द्र सिंह, ब्रजपाल, मनोज, कुलदीप पाल, अजय कुमार,दिनेश कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र, विजय कुमार, दीपक कुमार, राकेश पाल, मोहि पाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =