Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया, डीएम-एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया होली पर्व

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते जनपदभर में होली का त्यौहार आपसी सौर्हाद एवं हंसी-खुशी के साथ सम्पन्न हो जाने पर एक और जहां आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली तथा गणमान्य लोगों सहित आमजन ने भी त्यौहार की सकुशलता पर जिला पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

वहीं दूसरी और होली का त्यौहार शांति व सूचितापूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो जाने के बाद वर्षभर भागदौड एवं विभिन्न झंझावतों से जूझने वाले पुलिसकर्मियो ने जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई दी।

डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह आदि अधिकारियों ने पुलिस लाईन पहुंच कर पुलिसकर्मियो के साथ जमकर होली खेली तथा पुलिसकर्मियां का मनोबल बढाते हुए उन्हे परिवार सहित रंगो के त्यौहार पर अपनी शुभकामनाऐ दी।

 

होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच का होली मिलन कार्यक्रम बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। संगठन के अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा करवाडा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता राकेश शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने अबीर गुलाल केसरिया भगवा रंग गुलाल लगाकर हार्दिक अभिनन्दन स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे मौजूद जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाऐ दी गई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम मे पहुंचे अतिथियों का पडित सतीश शर्मा करवाडा ने गुलाल लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। होली की देश प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐ दी। होली सदभावना सौहार्द का त्यौहार है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पंडित सतीश शर्मा करवाडा ने बताया कि दलगत राजनीति छोड कर सभी एक रंग मे रंग जाए।

तभी ब्राहमण समाज का भला होगा। उन्होने कहा कि नगरपालिका चुनाव मे चेयरमैन व सभासद पद पर ब्राहमण युवा भी चुनाव लडें। इस अवसर पर पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित सतीश शर्मा करवाडा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बन्टी शुक्ला, कमल कान्त शर्मा, राकेश शर्मा स्टैनो, डा.सुभाष शर्मा, होतीलाल शर्मा, डा.अरविन्द मिश्रा, पं.सुबोध शर्मा,अमित शास्त्री, जयकुमारा शर्मा, राजेश पाराशर, शिल्पीराज वत्स आदि मौजूद रहे।

 

खेली गई उपला मार होलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिले में किसानों की राजधानी कही जाने वाली सिसौली में होलीका दहन के वक्त की एक पुरानी परंपरा चली आ रही है। जिसके तहत होलिका दहन के तुरंत बाद सेकड़ो लोग आमने-सामने आ जाते है।

एक दूसरे पर दहन में जलने वाली सामग्री जैसे उपले एवं दूसरी चीजों से वार करते हैं। बरसो से चली आ रही यह परंपरा सिसौली की पहचान बन रही है। मंगलवार को होलिका दहन के बाद सिसौली में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मुजफ्फरनगर में भाकियू के गढ़ सिसौली में होलिका दहन के बाद आधा गांव एक तरफ और आधा दूसरी और खड़ा हो जाता है। इसके बाद होलिका में लगाए हुए उपले उठाकर एक-दूसरे की और फेकते हैं। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहता है और शांति-व्यवस्था बनाये रखने की कोशिश करता है। पुलिस बल दोनों गुटों के बीच में खड़ा हो जाता है।

सिसौली भारतीय किसान यूनियन की राजधानी माना जाता है और यहीं से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू का गठन किया था। यूनियन का राष्ट्रीय मुख्यालय भी यही है। बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत भी इस परंपरागत द्वंद को देखने आते हैं।

 

मंत्री संजीव बालियान व कपिल देव ने धूमधाम से मनाई होलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बुधवार को रंगों के त्योहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से लेकर आम नागरिक होली पर्व की खुशियों में झूमता नजर आया। क्या बड़ा और क्या बच्चा सभी के गालों पर होली का गुलाल चमक उठा।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रंगोत्सव के त्योहार में लोगों संग झूमते नजर आए। दोनों मंत्रियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

पिचकारियों ने बढ़ाई खुशियां

होली पर्व के मौके पर नागरिक रंगों से सराबोर हैं। एक-दूसरे के घर पर जाकर गुलाल अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कहीं ठंडई में घुली होली की मस्ती है तो कहीं पानी और रंग से भरी पिचाकारियां इस पर्व की खुशियों को दूना किए दी जा रही हैं। बच्चों ने त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। गली मोहल्लों में एक दूसरे को रंगों से नहलाते बच्चे और उनको समझाती उनकी माताएं। कुछ ऐसा ही होली का मनोरम दृष्य जिले की गलियों में देखने को मिला। नगर के शिव चौक, रामपुरी, नई मंडी, जसवंतपुरी, साकेत, जाट कालोनी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, दयालपुरम, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में होली की धूम रही।

पहले ही जारी किया गया था कार्यक्रम

होली पर्व के मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री की और से भी त्योहार मनाने का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया था। राज्यमंत्री डा संजीव बालियान होली मनाने सबसे पहले सुबह गांव ढिंढावली पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सावटु और फिर सिसौली पहुंचकर लोगों के साथ होली खेली। उनका कायक्रम भोराकला, शिकारपुर, आदमपुर, ढिढावली सैनियान और पलडी और पलडा और शाहपुर, काकडा जाने का भी है। उसके उपरांत केन्द्रीय राज्यमंत्री मुजफफरनगर पहुंचेंगे।

 

फूलों की होली की मची धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में होली का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर जहां लोग रंगों में डूबे रहे वहीं शाम के समय गणपति खाटू श्याम मंदिर में भव्य फूलों की होली का आयोजन किया गया

इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त फूलों की होली के साक्षी बने तथा भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मंदिर समिति के चेयरमैन भीम कंसल, अशोक गर्ग आदि ने सभी को फूलों की वर्षा करके आह्लादित कर दिया। आयोजन में मीनू शर्मा, काजल, मुस्कान पाल, आशुतोष तोमर, रति सिंघल तथा संगीता आदि ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति से मन मोह लिया।

बड़ी संख्या में भक्तों ने इस होली का आनंद लिया तथा भगवान खाटू श्याम के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजन मंदिर समिति के सभी सेवादारों का पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, प्रतीक कंसल, चचा जेपी, विकास गोयल, कन्नू, रजत गोयल, अमरीश सिंघल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 14 =