Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमेन कांग्रेस कमैटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व मे जिला कलेक्ट्रेट पर 17 जातियों के आरक्षण एवं मतस्य पालन,बालू के पटटों के अधिकारो को लेकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आज तीसरे दिन भी जारी रहा।

पूर्व प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष गुफरान काजमी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मछुआ समुदाय के लिए बहुत सारे एतिहासिक निर्णय लिये है। मछुआ समुदाय को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मछली पालन के लिए तालाब के पटटे,मछुआ समुदाय के ललोगो के नाम आरक्षि़्ात किये। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इन्दिरा गांधी ने नदियो के किनारों की जमीन सब्जी की खेती के लिए कश्यप निषाद समाज के लोगो के नाम की।

लेकिन 32 साल से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार न होनने के कारण सपा,बसपा,भाजपा की सरकारां ने मछुआ समुदाये के लोगों के पुस्तैनी धन्धो पर माफियाओ का कब्जा हो गया।

कांग्रेस नेता लियाकत अली ने काह कि मुलायम सिह एवं अखिलेश यादव ने 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर इन जातियो को गुमराह कर वोट लेने का काम किया है। 10 अक्टूबर 2005 को केन्द्र की कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने 17 जातियों के प्रस्ताव को आगामी सत्र मे सदन मे पास करने के बयान के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायमसिह यादव ने उसी दिन 17 जातियों को अनुसूचित जाति मे शामिल करने का शासनादेश जारी कर दिया।

जो शासनादेश बसपास नेताओं की याचिका पर 20 दिसम्बर 2005 को हाईकोर्ट ने रोक दिया। 2007 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 17 जातियो के आरक्षण प्रस्ताव को केन्द्र से वापिस मंगवा लिया और मछुवा समुदाय के श्रेणी-3 के पटटे निरस्त करने का काम किया।

इस दौरान देवेन्द्र कश्यप, सुरेश पाल कश्यप, मनोज कश्यप, संचित कश्यप, ब्रजपाल कश्यप,, अजय कश्यप, सौरभ कश्यप,अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fifteen =