Muzaffarnagar News- देश को आजाद हुए करीब 75 साल हो गए। लेकिन आज भी कुछ समस्यायें जस की तस-ठाकुर पूरण सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान मजदूर संगठन की किसान मजदूर अधिकार रैली में किसान-मजदूरो से जुडी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रैली मे पहुंचे संगठन पदाधिकारियो एवं सभी वक्ताओ ने एक सुर मे सरकार से किसानो की समस्याओ के निराकरण की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीआईसी के मैदान मे आयोजित किसान मजदूर अधिकर रैली को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओं एवं आयोजको ने सरकार द्वारा संकल्प पत्र में किसानो के लिए किए गए वादों को याद दिलाने का काम करेगा। रैली को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि देश को आजाद हुए करीब 75 साल हो गए। लेकिन आज भी कुछ समस्यायें जस की तस हैं।
किसान का कर्ममाफी, उसकी फसल का उचित दाम, युवाओ को रोजगार, मंहगाई आदि विभिन्न मुददे हैं जिनसे किसान-मजदूर परेशान हैं। ठाकुर पूरण सिह ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार ने कई पेंशन समाप्त कर दी।
परन्तु एम.पी. एमएलए की पेंशन अभी भी बरकरार है। रैली को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आजादी की लडाई शुरू हुई है। अब लोग राजनैतिक दलां को नही बल्कि मुददों पर वोट देंगे। यह परिवर्तन का समय है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। अपने अधिकारों के लिए लडना होता है।
इस मंच के माध्यम से सरकार का ध्यान विभिन्न समस्याओ की और दिलाना ही हमारा प्रयास है। रैली के दौरान बकाया गन्ना भुगतान कराये जाने की मांग की गई। रैली मे जनपद बिजनौर, बागपत,सहारनपुर, मेरठ के किसान मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिह व जिलाध्यक्ष कपिल सोम सहित अनेक पदाधिकारियो ने रैली को सम्बोधित किया।

