Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: केशव मंडल ने रामपुरी में सफाई अभियान चलाया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। दिनेश गुप्ता मंडल संयोजक भाजपा, केशव मंडल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ८ दिसंबर से १२ दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत आज जनपद मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा के केशव मंडल के रामपुरी में सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश सह संयोजक, एम डी ए सदस्य, श्रीमोहन तायल के निर्देशन में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि १३ दिसंबर को नरेंद्र मोदी काशी में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के नए बने कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इसी उपलक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में १३ दिसंबर की सुबह तक प्रत्येक मंडल में कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चल रहे है

 १३ दिसंबर को दोपहर १ः०० बजे से ३ः०० बजे के बीच सभी सेक्टर पर किसी भी देवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक किया जाएगा,सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सफाई नायक दिलनवाज एवं सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित , मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी , मंडल संयोजक दिनेश गुप्ता ने संयोजित किया।

साथ में मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल,आर के त्यागी, मनोज लेमन , संजय त्यागी , सैक्टर संयोजक नरेन्द्र प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विजय जोशी, विपिन गॉड ,संदीप शर्मा,दीपक प्रजापति, गोर्धन धीमान, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। अंत में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − three =