Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आगामी त्यौहार मुहर्रम के सम्बन्ध में बैठक- दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आगामी त्यौहार मुहर्रम, जिला पंचायत सदस्य चुनाव एवं लोक अदालत के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आगामी त्यौहारों, जिला पंचायत सदस्य चुनाव को जनपद में सुकुशल सम्पन्न कराने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुद्रढ रखने तथा त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में रात्रि को मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अन्य सभी राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

मीटिग के दौरान द्वारा आगामी त्यौहार मुहर्रम की तैयारिया के दृष्टिगत शांति समिति की बैठकों के आयोजन की स्थिति के बारे में समीक्षा की गयी। त्यौहार के अवसर पर पूर्व में घटित घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी कर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करने हेतु निर्देशित किया गया।

त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखकर उनका उचित समाधान कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सभी अधिनस्थ राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हेतु रात्रि से ही सभी थानो पर पोस्टर पार्टी गठित कर समय से रवाना करे

जिससे जनपद में कोई अप्रिय घटना न होने पाए तथा मुहर्रम त्यौहार को जनपद में सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। महोदय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह स्वंय भी व अपने अधिनस्थ अधि०ध्कर्मचारीगण के साथ धर्मगुरुओंध्संभ्रान्त व्यक्तियों से निरन्तर वार्ता करते रहे, जुलुस मार्ग का निरीक्षण करते रहे

किसी भी समस्या आने पर तत्काल समाधान करें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखे तथा स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से अपील करे की बिना अनुमति कोई भी नई धार्मिक जुलूस अथवा आयोजन न किया जाए।

मीटिंग के दौरान महोदय द्वारा जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दृष्टिगत चुनावी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए संवेदनशील बूथो की सर्तकता से निगरानी करने एवं चुनाव को प्रभावित करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही लोक अदालत के दौरान कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तकता से ड्यूटी करने, पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारित कराने तथा लोक अदालत के नोटिस व समन का समय से तामीला कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 11 =