Muzaffarnagar News: नवजात की किलकारी गूंजी एम्बूलैंस में
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश में संचालित १०८ एम्बुलेंस में१५ मई के सुबह मे करीब ०९ः२९ बजे पर एक बार फिर नवजात की किलकारी से गूंज उठी। पुरकाजी क्षेत्र के गांव बच्चाबस्ती निवासी अरुणा (२६) पति मांगेराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने १०८ एम्घ्बुलेंस बुलाई थी।
एम्घ्बुलेंस उन्घ्हें लेकर अस्घ्पताल जा रही थी लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्घ्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी संजीव ने अपने पायलट वेदपाल को एंबुलेस को रोड के किनारे लगाने को कहा। ईएमटी संजीव ने अपनी सूझबूझ से महिला का एम्बुलेंस में ही डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की सराहना की। १०२ एवं १०८ एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है ।
पुण्यतिथि पर चिकित्सा कैम्प का हुआ आयोजन
सिसौली।(Muzaffarnagar News) किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ११ वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली में एक विशाल चिकित्सा कैंप लगाया गया। जिला चिकित्सालय द्वारा आयोजित ब्लड बैंक डोनेट कैंप में १०० लोगों ने अपना ब्लड डोनेट किया।
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सबसे छोटे बेटे सुरेंद्र टिकैत सहित लोग ब्लड बैंक में अपना ब्लड डोनेट करने के लिए आतुर दिखाई दिए। वही मेरठ के डीएम गैस्ट्रो डॉ विनीत तोमर ने पेट ,आंत एवं लीवर संबंधी बीमारियों का कैंप लगाकर १०५ मरीजों की चिकित्सकीय जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई।

