Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नेशनल हाईवे ५८ पर कार पोल से टकराई कई हुए घायल

मंसूरपुर/ मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पास ही स्थित विद्युत पोल से जा टकराई, कार के विधुत पोल से टकराये जाने से उसमे सवार आधा दर्जन महिला पुरुष और बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए

घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई तो वही मोके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित शिव भक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई ,उधर घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।

देर शाम नेशनल हाईवे ५८ थाना मंसूरपुर अंतर्गत जड़ोदा कट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक रिक्शा को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर पास ही खड़े विधुत पोल से जा टकराई एका एक कार के पोल से टकराने से उसमे सवार महिला पुरुष और बच्चों में चीख पुकार मच गई

आनन फानन में ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही शिवभक्त कावड़ियों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। उधर नेशनल हाईवे पर कार के टकराये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया जहां सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को बिना देरी किये सरकारी जीप से ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मेरठ से हरिद्वार की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क में एक रिक्शा आ गई और कार सवार ने किसी तरह उसे बचा दिया लेकिन कार अनियंत्रित होकर विधुत पोल से जा टकराई इस हादसे में कार में सवार महिलाएं पुरुष और बच्चे घायल हुए।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + twenty =