Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सन्धावली गांव के समीप हादसे में एक की मौत, ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित सन्धावली गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा उस समय पेश आया जब तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे जा रही इंगट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई । हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली बीच हाईवे पर ही पलट गई ,इस भीषण सड़क हादसे में जहां एक तरफ ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
तो वहीं बस में सवार आधा दर्जन सवारियां भी हल्की फुल्की चोट लगने से घायल हो गई । हादसे के बाद जहां मौके पर जाम लग गया तो वही स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित आलाधिकारियों को भी दे दी, जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ,यूपी ११२ डायल, हाईवे एंबुलेंस ,सहित थाना प्रभारी मंसूरपुर रोजन्त त्यागी एंव सीओ खतौली डा० रवि शंकर मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।
मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने जहां एक तरफ मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया तो वही बस में सवार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया तो जाम लगे हाईवे को भी सुचारू कराया है।  दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित गांव सन्धावली के पास का है जहां दोपहर को अचानक तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे इंगट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की इस भिड़ंत में जहां ट्रैक्टर ट्राली मुख्य हाइवे पर बीचो-बीच पलट गई तो वही ट्रैक्टर चालक की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई उधर बस में भी आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई जिनमें चीख पुकार मच गई
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अन्य वाहन चालक एकाएक वहीं रुक गए तो वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके की ओर दौड़ लगा दी। उधर घटना की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल ,स्थानीय पुलिस सीओ खतौली और पुलिस के आला अधिकारियों को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही यूपी ११२ डायल ,हाईवे एंबुलेंस, थाना मंसूरपुर पुलिस और सीओ खतौली भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे ।
जहां पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया तो वही बस में सवार आधा दर्जन के करीब घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त माँगा पुत्र महरदीन निवासी गांव तावली थाना शाहपुर के रूप में हुई है । उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर हाईवे पर लगे भीषण जाम को खुलवा कर हाईवे सुचारू करा दिया
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक अपने घर में अकेला कमाने वाला था तथा उसका रोजगार भी यह ट्रैक्टर ट्रॉली ही था मृतक के परिजनों ने स्थानीय जिला प्रशासन सहित शासन प्रशासन से कार्यवाही सहित मुआवजे की मांग की है।
वही मौके पर मौजूद प्रतिदर्शयों की माने तो यह बस तेज रफ्तार से आ रही थी तथा आगे जा रही इंगट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में इसने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।
उनका कहना है कि हाईवे पर जहां एक तरफ भारी भीड़ है तो वहीं ओवरलोडिंग के चलते भी आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं इन पर लगाम लगनी चाहिए।
तो वहीं मोके पर पहुंचे सीओ खतौली डा० रवि शंकर मिश्रा की माने तो स्लीपर बस दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी जिसकी आगे जा रही लोहे की इंगट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर ट्राली चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है ।
इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन सवारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा हाईवे पर लगे जाम को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 2 =