Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चेयरमैन नगर पालिका परिषद का अभिनंदन समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में शिव मार्केट शिव चौक द्वारा नगर की प्रथम नागरिक अंजू अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इसमें पूर्व विधायक अशोक कंसल सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से संजय मित्तल, महामंत्री प्रमोद मित्तल एवं विश्व दीप बिट्टू का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम मार्केट एसोसिएशन द्वारा पुष्प भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया तथा शिव मार्केट में टूटी हुई दुकानों को पुनः निर्मित करने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए सभी अतिथियों ने अपने उद्गार प्रकट किए साथ ही चेयरमैन द्वारा नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों के साथ सदैव खड़े रहने का आश्वासन दिया गया। इसके लिए नगर पालिका एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिशु कांत गर्ग द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक वीरेंद्र अरोड़ा, भानु प्रताप अरोड़ा, किशन लाल नारंग, अमित गर्ग, संदीप कुमार, प्रवीण जैन, जसप्रीत सिंह, धीर सिंह, अनुज कुमार, विजय मदान, राजीव अरोड़ा, मोहम्मद असलम, विजय तनेजा, पीयूष तनेजा, राम नारायण, राजेंद्र अरोरा, संजीव संगम, महेंद्र नाथ अरोड़ा सुधांशु अरोड़ा एवं सभी मार्केट के प्रभारियों का विशेष सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =