Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री शनिधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुआ पंचामृत अभिषेक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल मोड स्थित श्री शनिधाम मंदिर के २२ वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर ३१ मुख्य यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का दूध, दही, नील, बुरे, और शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया।

अभिषेक के उपरांत भगवान शनिदेव जी की महाआरती हुई और आरती के बाद भगवान शनिदेव को ५६ भोग का प्रसाद लगाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ। प्रातः काल से ही शनि भक्तो की भारी भीड़ भगवान शनि के दर्शनों हेतु मंदिर परिसर में लगी रही सभी श्रद्धालओ ने भगवान शनि के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

सम्पूर्ण पूजन कार्य पूरे विधि विधान के साथ पंडित केशवानंद जी, संतोष मिश्रा, भरत मिश्रा, शिवम मिश्रा संपन्न कराया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महामंत्री मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पवार, उपाध्यक्ष शरद कपूर आदि के दिशा निर्देशन में लक्ष्मी नारायण शर्मा, विपिन ढींगरा, जितेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र तायल, शेलेंद्र शर्मा, शेंकी शर्मा, अमित शर्मा, आशीष कश्यप, सतीश कुमार, अमित कुमार, आदि ने व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया, आज रात्रि को मंदिर स्थल पर भगवान शनि देव का भव्य जागरण का आयोजन किया गया है ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =