Muzaffarnagar News: परिवर्तन रैली भाजपा के विरोध में, नक्शे ढीले कर देगी BJP नेताओं के-RLD नेता
Muzaffarnagar News: चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा ब्लॉक में आगामी २० नवंबर को होने वाली परिवर्तन रैली के संदर्भ में सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में लोकदल नेताओं ने कहा कि यह परिवर्तन रैली भाजपा के विरोध में है और इस में उमड़ी भीड़ भाजपा के नेताओं के नक्शे ढीले कर देगी।
लोक दल कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकदल नेताओं ने दावा किया कि आगामी २० नवंबर को बघरा में चौधरी जयंत की रैली होने जा रही है जिसके लिए लोकदल नेताओं ने काफी दमखम लगा दिया है।
इससे पहले शामली और मुजफ्फरनगर के अनेक इलाकों में जयंत चौधरी की रेलिया हो चुकी हैं और अब बघरा ब्लॉक जो कि राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है यह चरथावल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसके लिए गांव दरगांव संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
लोकदल नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि बघरा की परिवर्तन रैली से राष्ट्रीय लोकदल को जहां मजबूती मिलेगी वहीं चौधरी जयंत के हाथ भी मजबूत होंगे।
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर, राजपाल बालियान, पराग चौधरी, वेदपाल ठेकेदार, ओंकार ठेकेदार, पूर्व प्रमुख निरंजन, चमार माधोराम शास्त्री, नूर सलीम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, नवाजिश आलम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

