Muzaffarnagar News: पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चालान काटे
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो का ई-चालान काटा। पुलिस द्वारा की गई चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो व मार्गो पर वाहन चैकिंग की।
इसी संदर्भ मे शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल चौराहा,मिनाक्षी चौक,खालापार एवं किदवई नगर आदि विभिन्नक्षेत्रो मे चैकिंग ताशी अभियान चलाया।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कच्ची सडक,अंसारी रोड,प्रकाश चौक एवं महावीर चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग तलाशी अभियान से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान की मौजूदगी में पुलिस ने भोपा रोड, द्वारकापुरी, जानसठ रोड,बालाजी रोड ,भोपा बस स्टैण्ड के समीप वाहन चैकिंग की। वाहन चैकिंग देख कई दुपहिया वाहन चालक गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

