Muzaffarnagar News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मंजरी , श्रीमती पल्लवी , श्रीमती शरद व श्रीमती सोनिया जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
तत्पश्चात प्रबंधिका जी द्वारा सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया । इसके बाद नन्हें छात्रों ने सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय में सत्र 2021 – 22 में शैक्षिक स्तर पर प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस खुशी के मौके पर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे ।पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विद्यालय में चारों सदनों के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए । छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कई समस्याओं को दिखाने का प्रयास किया जैसे – ‘साइबरक्राइम’ , ‘आधुनिक समाज में बदलता पारिवारिक परिवेश’ , ‘मज़दूरों का जीवन’ आदि । ‘सोच बदलो’ इस नुक्कड़ नाटक के द्वारा इन समस्याओं को दूर करने व लोगों की विचारधारा बदलने का भी प्रयास किया गया ।
‘मजदूर दिवस’ के उपलक्ष में विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को उपहार आदि से सम्मानित किया गया व उनके जलपान आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज जी ने मेधावी छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए
प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने सभी छात्रों को परिश्रम करने व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ उन्हें अनेक प्रकार की जीवनोपयोगी बातों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

