Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शेखर त्यागी जिलाध्यक्ष बने राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।त्यागी सभा भवन फ्रेंड्स कॉलोनी में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बॉबी त्यागी ने शेखर त्यागी को नियुक्ति पत्र देकर संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

इस दौरान राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा आज हमने चरथावल निवासी शेखर त्यागी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है उनके बाबा जी स्वर्गीय खेमचंद त्यागी समाज के जिम्मेदार व्यक्ति रहे हैं और कस्बा चरथावल के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं और हमें यह पूरी आशा है कि शेखर त्यागी अपनी जिम्मेदारी को कर्तव्य के साथ निभाएंगे।

वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश बॉबी त्यागी ने शेखर त्यागी की जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर कहा कि शेखर त्यागी एक युवा चेहरा है जो आज समाज के सभी लोगों के दुख सुख में शामिल होते हैं और हमें यह उनसे उम्मीद है वह संगठन को मजबूती के साथ लेकर आगे चलेंगे और समाज के लोगों की सेवा करेंगे जहां भी समाज के लोगों को उनकी जरूरत होगी वहां वह अपनी टीम के साथ पहुंचकर अपनी हर संभव मदद का प्रयास रखेंगे।

इस दौरान समाज के हरिओम त्यागी घलौली, आदेश त्यागी कालन्द,नवीन त्यागी फलौदा,बृजेश त्यागी केंदुकी, अनुज त्यागी केंदुकी, हरीश त्यागी सोहंजनी, हरिओम् त्यागी सोहँजनी, सचिन त्यागी पावटी,पंकज त्यागी मारकपुर, सीताराम त्यागी , आशीष त्यागी बहेडी, शुभम् बरला, विजित त्यागी, निर्माणा, मनोज त्यागी पूरा, आशु त्यागी घलौली, कमल त्यागी चरथावल, दिनेश त्यागी नावला, अभिषेक त्यागी, विदित त्यागी रई, बृजेश त्यागी, रोहन त्यागी खुसरोपुर, आशु त्यागी कुतुबपुर, पंकज त्यागी सोहँजनी, दिवेक त्यागी, सीताराम त्यागी सहित त्यागी भूमिहार समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =