Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसडी कालेज ऑफ कामर्स के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में चौ0 चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय स्वर्गीय तरूण कुमार मैमोरियल हैण्डबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को महाविद्यालय की और से सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्नों टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें कांटे के फाईनल मुकाबला में एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की और से अमान, रूद्र गौतम, श्रीकान्त उज्जवल, सूर्य प्रताप, तालिब, अनिमेश वत्स, तुषार, विशेष, रितिक ने भाग लिया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी महत्वपूर्ण बताया तथा सभी छात्रों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया।

प्राचार्य डा0 सचिन गोयल जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे युवाओं में जोश बना रहता है क्यांकि स्वस्थ शरीर मन से स्वस्थ समाज का निमार्ण होता है उन्होनें बताया कि हमारे महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं ने विश्वविद्यालय, जिला, स्टेट एवं नैशनल लेवल पर अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 रवि अग्रवाल, डा0 बुशरा अकिल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, मौ0 उस्मान, आशीष, दीपक गुप्ता, आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाए ंदी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =