Muzaffarnagar News: ग्रीष्मकालीन कला शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ व राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कला शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर मेरठ कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र राजन ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया ।
डॉ राजेन्द्र राजन ने नाइफ पैंटिंग में दृष्यचित्रंण बनाकर आज विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में प्रतिभागी कलाकारों ने सुन्दर सुन्दर दृश्य बनाये ।एस डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष अमित कुमार ने डीजिटल पैंटिंग करना सिखाया। इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के सदस्य प्रवीण कुमार सैनी ने समापन अवसर अपने उदबोधन में कहा कि कला निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है जो जीवन को सुन्दर और सार्थक बनाती है।
हमने उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कार्यक्रमों का आयोजन जैसे ४ जून को आजादी का अमृतमहोत्सव १६ जून को सड़क सुरक्षा जागरूकता व १७ जून को योग का कार्यक्रम किया । कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा।कि गत बीस दिवसीय कार्यशाला में प्रतिदिन विभिन्न विधाओं के कलाकारो ने प्रशिक्षण दिया ।
कल दिनाँक २१ जून को कला प्रदर्शनी का उदघाटन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि नगरपालिका मुजफ्फरनगर के पूर्व चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल व श्री प्रवेश तोमर कमिश्नर जी एस टी मुजफ्फरनगर रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में के के इण्टर कॉलेज बघरा मुजफ्फरनगर से कला पवक्ता अशोक कुमार ,प्रतिभागी श्रीराम कॉलेज से युवा चित्रकार दीपिका अरोरा, देववन्द सहारनपुर से राजन कुमार ,मेरठ से अभिनव कुमार ,मुजफ्फरनगर से अक्षय कुमार ,स्नेहा, खुशी, अंशिका सैनी, शिवांगी, इकरा सैफी, किरण कार्तिक, विवेक अधिराज जयन्त आदि का सहयोग रहा।
डीसीएम घर में घुसा
चरथावल।(Muzaffarnagar News) तेजगति व लापरवाही के साथ चल रहा डीसीएम भैंसा बोगी को क्षतिग्रस्त कर घर मे जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई मे आज सुबह हादसे के तहत अनियन्त्रित डीसीएम की टक्कर से एक और जहां भैसा बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। अनियन्त्रित हो डीसीएम घर की दीवार तोडकर घर मे जा घुसा। इस दौरान दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

